Sitapur: नैमिष कल्ली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल
नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैमिष-कल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से
रिपोर्ट: सुरेंद्र मोठी, नैमिषारण्य
नैमिषारण्य/सीतापुर। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैमिष-कल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे और सभी नैमिषारण्य तीर्थ के दर्शन कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही नैमिषारण्य पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने वाराणसी निवासी आकाश गुप्ता उम्र(30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता उम्र लगभग (25) वर्ष पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
What's Your Reaction?







