Hardoi: अनियंत्रित कार चालक ने पीआरडी जवान की बाइक में मारी टक्कर, घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम जसमई मजरा जिगनी मे कन्नौज सांडी रोड पर कन्नौज निवासी एक कार चालक द्वारा पीआरडी जवान की बाइक
अरवल। थाना क्षेत्र के ग्राम जसमई मजरा जिगनी मे कन्नौज सांडी रोड पर कन्नौज निवासी एक कार चालक द्वारा पीआरडी जवान की बाइक में टकराने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हसन पुत्र जाहिद हुसैन निवासी ताजपुर नौकाम थाना कन्नौज अपने परिवार के साथ एक अंतिम संस्कार में कार संख्याUP78BV0777 से थाना अरवल के ग्राम बारामऊ दहेलिया जा रहा था। कार के ग्राम जसमई के निकट पहुंचते ही तीव्र मोड़ पर सामने से आ रहे अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम हन्नामऊ निवासी पीआरडी जवान रामाधार पुत्र श्री राम की बाइक संख्या UP30CE7828 में कार की टक्कर लगने से रामाधार जमीन पर गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा घायल को इलाज हेतु तत्काल एक अन्य बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भेजा गया तथा सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार को अपने कब्जे में ले लिया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में आपसी सामंजस्य के आधार पर सुलह समझौते का प्रयास जारी था।
Also Click : Hardoi: किसानों की छह मांगों पर भाकियू अंबावता का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
What's Your Reaction?







