Sitapur: बारिश के बाद कीचड़ बना बाईपास के लिए मुसीबत, गंदे पानी और कीचड़ से जूझ रहे श्रद्धालु व स्कूली बच्चे 

भारी बारिश के बाद सुप्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य के मुख्य बाईपास मार्ग के दोनों ओर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन

Aug 15, 2026 - 00:34
4 Views
Sitapur: बारिश के बाद कीचड़ बना बाईपास के लिए मुसीबत, गंदे पानी और कीचड़ से जूझ रहे श्रद्धालु व स्कूली बच्चे 

 रिपोर्ट:- सुरेंद्र मोठी नैमिषारण्य

नैमिषारण्य। कल रात में हुई भारी बारिश के बाद सुप्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य के मुख्य बाईपास मार्ग के दोनों ओर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। श्रावण मास के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा है, ऐसे में सड़क किनारे जमा गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ा रहा है।

इसी बाईपास मार्ग पर स्व. मूलचंद्र महत्तीय इंटर कॉलेज, अखाड़ आचार्य स्वामी अच्युतियानंद स्कूल, वेद-वेदांग संस्कृत गुरुकुल और पहला आश्रम जैसे प्रमुख सार्वजनिक संस्थान स्थित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे, राहगीर और श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं। बारिश के बाद कीचड़ से सना रास्ता बच्चों और पैदल राहगीरों के लिए खासा जोखिम भरा बना हुआ है। फिसलन के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या केवल बारिश के बाद जलभराव तक सीमित नहीं है। बाईपास मार्ग के दोनों ओर व्यवस्थित नाले का निर्माण नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे गंदगी, कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनती है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही और स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग से बाईपास मार्ग के दोनों ओर नाला निर्माण कराने तथा जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाए तो सड़क पर गंदा पानी जमा होने की समस्या से निजात मिल सकती है और श्रद्धालुओं सहित आम राहगीरों का आवागमन भी सुचारु हो सकेगा।

Also Read- Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द; तीन हफ्ते में सरेंडर का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow