Hardoi: संडीला ब्लॉक में लहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा, बाइक यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

ब्लॉक संडीला के शहीद स्मारक परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर

Aug 15, 2026 - 00:28
2 Views
Hardoi: संडीला ब्लॉक में लहराया 110 फीट ऊंचा तिरंगा, बाइक यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला। ब्लॉक संडीला के शहीद स्मारक परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिसर में स्थापित किए गए 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भव्य लोकार्पण सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अशोक रावत ने किया। विशाल तिरंगे के लोकार्पण के दौरान परिसर में मौजूद लोगों में उत्साह और देशभक्ति का भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संचित अग्रवाल, अमित गुप्ता, प्रमोद सिंह, बिर्जेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, रवि चौधरी, मोहम्मद बली, डॉ. वेद मिश्रा, प्रधान अशोक त्रिपाठी, राम सिंह तथा बबलू वर्मा परिहवा सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोकार्पण के उपरांत ब्लॉक परिषद संडीला से भुईयां देवी मंदिर, इमलियाबाग तक तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। सांसद अशोक रावत सहित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस उत्सव में सहभागिता की। यात्रा के दौरान रास्ते भर लोगों में उत्साह नजर आया और तिरंगे के प्रति सम्मान देखने को मिला।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने तिरंगा बाइक यात्रा को विशेष बना दिया। ऊंचे आसमान में लहराता तिरंगा, शहीदों को नमन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश पूरे आयोजन में प्रमुखता से दिखाई दिया।

वक्ताओं ने कहा कि शहीद स्मारक परिसर में स्थापित 110 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक है। यह तिरंगा युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

Also Read- Noida Delivery Boy Fraud: ऑनलाइन पार्सल में हेरफेर करने वाले डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, 75 लाख का सामान बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow