Sitapur: INA NEWS की खबर का असर, नैमिषारण्य बाईपास पर जगमगाई स्ट्रीट लाइटें 

तीर्थनगरी नैमिषारण्य के लखनऊ-सीतापुर लिंक बाईपास मार्ग पर लंबे समय से पसरे अंधेरे को लेकर INA NEWS द्वारा

Aug 15, 2026 - 00:11
3 Views
Sitapur: INA NEWS की खबर का असर, नैमिषारण्य बाईपास पर जगमगाई स्ट्रीट लाइटें 

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी, नैमिषारण्य, सीतापुर 

सीतापुर: तीर्थनगरी नैमिषारण्य के लखनऊ-सीतापुर लिंक बाईपास मार्ग पर लंबे समय से पसरे अंधेरे को लेकर INA NEWS द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा से जुड़ी समस्या को जिलाधिकारी राजा गणपति आर. ने संज्ञान में लेते हुए नैमिषारण्य धाम का निरीक्षण किया। इसके बाद बाईपास मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।

श्रावण मास में नैमिषारण्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए पहुंच रहे हैं। बाईपास मार्ग का शांत वातावरण होने के कारण श्रद्धालुओं के जत्थे यहां रुककर विश्राम भी करते हैं। ऐसे में अंधेरा होने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई थी। सावन के प्रथम और द्वितीय सोमवार को भी बाईपास के कई हिस्सों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी।

INA NEWS संवाददाता, नैमिषारण्य द्वारा इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया। निरीक्षण के बाद बाईपास के एक हिस्से में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई और खंभों पर स्ट्रीट लाइटें लगने से मार्ग का यह हिस्सा अब रोशनी से जगमगा उठा है। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी की सराहना की है।

 अभी आधा बाईपास अंधेरे में, हादसे का खतरा बरकरार 

हालांकि समस्या का पूरी तरह समाधान अभी बाकी है। कृष्णस्पर्श होटल से लेकर प्रभु दयाल के खेत तक बाईपास का करीब आधा हिस्सा अब भी अंधेरे में है। इस हिस्से में अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं, जिसके चलते स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लग सकी हैं।

खास बात यह है कि इसी अंधेरे हिस्से में एक ब्लाइंड मोड़ भी पड़ता है। रात के समय सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण राहगीरों और भारी वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में किसी बड़े हादसे से पहले इस हिस्से में भी बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइटें लगाना बेहद जरूरी है।

INA NEWS की खबर के बाद जहां बाईपास के एक हिस्से में रोशनी पहुंची है, वहीं अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। सवाल यह है कि क्या शेष अंधेरे हिस्से को भी जल्द रोशन कर श्रद्धालुओं और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी?

Also Click : Kanwar Yatra 2026: 85 साल के बुजुर्ग चंदर ने 250 किमी पैदल चलकर उठाई कांवड़, भक्ति की मिसाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow