Sambhal: असमोली में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 बने तमंचे और 42 पार्ट बरामद- 30 हथियार बेचने का खुलासा

जनपद सम्भल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असमोली पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री

Aug 13, 2026 - 14:38
18 Views
Sambhal: असमोली में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 बने तमंचे और 42 पार्ट बरामद- 30 हथियार बेचने का खुलासा

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: जनपद सम्भल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत असमोली पुलिस ने अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो बने हुए तमंचे, 42 तमंचों के पार्ट और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।

एसपी सम्भल कृष्ण कुमार विश्नोई के मुताबिक, थाना असमोली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरापुर गांव में अवैध रूप से तमंचे बनाने का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इकरार पुत्र अख्तर निजाम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह फैक्ट्री करीब तीन महीने पहले ताहिर पुत्र साबिर निवासी हीरापुर ने शुरू की थी। पुलिस के अनुसार, ताहिर के खिलाफ पहले से आपराधिक इतिहास भी है। पुलिस का दावा है कि गिरोह अब तक करीब 30 तमंचे अलग-अलग लोगों को बेच चुका है। फैक्ट्री में रात के समय तमंचों के पार्ट तैयार किए जाते थे। पूछताछ में सम्भल निवासी नाजिम का नाम भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने तमंचा बनाने का उस्ताद बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बरामदगी में तमंचों के अलावा ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, लोहे की नाल, स्प्रिंग, ट्रिगर, कारतूस और अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस अब हथियार खरीदने वालों की तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है, लेकिन बरामद हथियारों का इस्तेमाल 15 अगस्त पर किए जाने की कोई सूचना अभी नहीं मिली है। असमोली पुलिस टीम को इस बड़ी कार्रवाई के लिए 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

Also Read- Sonam Raghuvanshi Bail Cancelled: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत रद्द; तीन हफ्ते में सरेंडर का आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow