Hathras: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ

Aug 12, 2026 - 11:13
7 Views
Hathras: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गिरफ्त में आरोपी 

हाथरस। सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस के अनुसार 10 अगस्त को जलेसर रोड नहर पुल से करीब 50 मीटर दूर सिकंदराराऊ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीतम उर्फ पीताम्बर (23) पुत्र छौटेलाल, निवासी जलेसरी गेट, पुरदिलनगर, थाना सिकंदराराऊ के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 560/26 के तहत धारा 3/25 आयुध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Also Read- Lucknow Crime: लखनऊ में रॉन्ग साइड से आ रही कार को रोकना होमगार्ड को पड़ा भारी, युवक ने सड़क पर पटका, वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow