सीतापुर: महिला ने चार हाथ-पैर वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म, 5 घंटे बाद मौत

By INA News Desk
Jul 22, 2024 - 22:02
152 Views
सीतापुर: महिला ने चार हाथ-पैर वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म, 5 घंटे बाद मौत
Advertisement
Advertisement

सीतापुर।
जिले के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ-पैरों वाले अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। उसे देखने के लिए अस्पताल में भीड़ लग गई। बता दें कि सीतापुर जिले के सांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चार हाथ चार पैर हैं। ऐसे अद्भुत बच्चे को देखने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे थे। इस बीच सुबह 10 बजे बच्चे की मौत भी हो गई। 

यह भी पढ़ें - अमेरिकी राष्ट्रपति दावेदारी के लिए भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस पर टिकीं सभी की निगाहें..

सकरन थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा पूनम रमा देवी (40) पत्नी रामफल के रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए गांव से बड़ी संख्या में लोग आने लगे। हालांकि, बच्चे ने करीब 5 घंटे बाद सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया। इस बारे में जानकर लोग उसे देखने को काफी उत्साहित थे लेकिन बच्चे की मौत की खबर सुनकर कुछ लोग दु:खी भी हुए।

एक दूसरे से जुड़ा था शरीर...

पूनम के पति रामफल ने बताया कि पत्नी ने एक अद्भुत बालक को जन्म दिया था। बालक का पूरा शरीर एक दूसरे शरीर से जुड़ा था। एक शरीर विकसित तो दूसरा अविकसित था। उसके चार हाथ और चार पैर भी थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं डार व भयभीत होने लगीं तो पति रामफल ने बच्चे सहित पत्नी को  लेकर बाहर आ गया। हालांकि, बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है।


संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement