नैमिष के चक्रतीर्थ प्रांगण में योग का आयोजन: मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए।
दसवें योग दिवस की थीम पर ,साधु-संतों,आमजन सहित नैमिष के चक्रतीर्थ प्रांगण में योग किया सांसद और विधायक,अफसर शाही मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए
कब और क्यों मनाया जाता हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। इस दिन की तिथि को ग्रीष्म संक्रांति के साथ मेल खाने के लिए बनाया गया था, जो उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और प्रकाश और स्वास्थ्य का प्रतीक है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) का विचार पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में अपने भाषण के दौरान संबोधन मैं कहा था उन्होंने कहा था कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की अनमोल धरोहर है. और इस परम्परा को आगे ले जाने का कार्य हम और आप सब मिलकर करेंगे, योग मन और शरीर की एकता का प्रतीक है. योग से ही अपनी जीवन शैली को बदलकर उसमे चेतना पैदा करके, लोंगो की भलाई करने मैं मदद करती है ।
21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) योग की प्राचीन भारतीय पद्धति और शारीरिक एवं मानसिक हेल्थ के लिए इसके लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता को बढ़ावा देता है. हर साल, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के विभिन्न पहलुओं पर आधारित उत्सव और कार्यक्रमों के लिए एक अलग थीम चुनी जाती है। 2024 का थीम है " स्वयं और समाज के लिए योग ।" जो महिलाओं और पुरषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने पर केंद्रित है. इस अवसर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
विश्व विख्यात तीर्थ नैमिषारण्य मिश्रिख मैं फैला हुआ (84) चोरासी कोसीय आरण्यवन जिसमे मैं युगों पहले से ऋषि मुनि यहां योगाभ्यास और तप करते आए हैं. जिसका स्वरूप अब नैमिषारण्य से निकलकर योग दुनिया के तमाम हिस्सों में पहुंच चुका है. भारत समेत दुनियाभर के तमाम देशों में योग के महत्व को समझाने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, योग भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है.जिसका प्रतिनिधित्व भारत करता है.
नैमिषाण्य चक्रतीर्थ प्रांगण पर तीसरी बार आयोजित हुआ दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम " स्वयं और समाज के लिए योग ।" 2024 दसवें योग दिवस की थीम पर योग दिवस को लेकर तैयारियां शाम को ही पूरी हो गई थी । नैमिषारण्य में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम चक्रतीर्थ प्रांगण पर होगा। जिसमे मिश्रिख विधायक राम क्रष्ण भार्गव, डीएम अनुज सिंह, समेत कई अधिकारी इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या मैं नैमिष के साधु-संतों को भी आमंत्रित किया गया है। कल देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियां चलती रही ।
" देर शाम राज्यमंत्री ने ललिता देवी और चक्र तीर्थ का किया दर्शन "
इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप मे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उदमशीलता विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए। प्रदेश राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल देर शाम गुरुवार को नैमिषारण्य तीर्थ पहुंचे। उन्होंने ललिता देवी मंदिर में पूजन अर्चन किया इसके पश्चात वह चक्रतीर्थ की पावन अष्टकोणीय आरती में भी सम्मिलित हुए।
पुजारी राजनारायण पांडे ने उनको अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया एवं उनको तीर्थ का महात्म्य बताया। इस अवसर पर एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा नेता मुनेंद्र अवस्थी, मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे!
दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया और नियमित रूप योगाभ्यास का संकल्प लिया । दसवें योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम नैमिषाण्य चक्रतीर्थ पर हुआ । प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण चक्रतीर्थ प्रांगण पर लाइव दिखाया गया।
88 हजार ऋषियों मुनियाँ की तपोभूमि पर तीसरी बार सुबह चक्र तीर्थ परिसर मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस मौके पर मुख्य अतिथि के अलावा मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव ,एम एल सी पवन सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर, ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय , डीएम अनुज सिंह भी उपस्थिति रहे। इसके बाद एक घंटे तक योग शिविर का आयोजन किया गया।
आओ,योग अपनाएं-बीमारी को दूर भगाएं योगाभ्यास से हम खुद की सेहत को संवार सकते हैं। तनाव और भय से मुक्ति और मन को प्रसन्न रखने के लिए भी योग करना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में आमजन सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारीओं ने प्रतिभाग किया ।
रिपोर्ट :- सुरेन्द्र कुमार INA NEWS नीमसार
What's Your Reaction?











