पहाड़ों की रानी मसूरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 11:00
145 Views
पहाड़ों की रानी मसूरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्टर सुनील सोनकर    

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहाड़ों की रानी मसूरी में  जगह-जगह योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ मसूरी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने मसूरी आईटीबीपी के परेड ग्राउंड में योग दिवस पर योग किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।

मसूरी भाजपा मंडल द्वारा मसूरी राधा कृष्ण मंदिर में योग दिवस मनाया गया जिसमें मसूरी के स्थानीय लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। व लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए इसे दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया । इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल और मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए क्योंकि यह हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है।

उन्होने देश के प्रत्येक नागरिक को योगासन कर शरीर और मन दोनों से सेहतमंद रहने का संदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा है और योग दिवस को एक उत्सव के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं । उन्होंने कहा कि आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है और उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement