सम्भल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 10:51
110 Views
सम्भल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश \ सम्भल में 10 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया, योग साधकों ने योग किया और हवन में आहुति दी। विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया।

आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह उससे भी अधिक संख्या में योग साधकों ने जनपद संभल की सदर कोतवाली सम्भल क्षेत्र के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में भाजपा पश्चिम के क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, एसडीएम विनय कुमार मिश्रा डिप्टी कलेक्टर आनंद कुमार कटारिया एवं जीएसटी विभाग की डिप्टी कमिश्नर योगेंद्र सिंह सहित 300 से अधिक लोगों ने योग किया।

वहीं तहसील चंदौसी क्षेत्र में योगी सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने योग साधकों के साथ योग किया और जिला मुख्यालय पर डीएम मनीष बंसल, एसपी कुलदीप सिंह गुनावत सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्र में योग्य किया। सम्भल में योगाचार्य कुलदीप ऐरन, महिला योग शिक्षिका कृष्णा ग्रेवाल एवं संजय देवल ने सभी योग साधकों को प्रतिदिन की तरह योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम 15 जून से लेकर 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के रुप में आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद सम्भल की ओर से सभी व्यवस्थाएं की गई तो वहीं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति परिवार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम में अपना विशेष योगदान दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement