जल निगम ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, सभासदों ने ईओ को दिया ज्ञापन।

Jun 20, 2024 - 20:08
53 Views
जल निगम ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, सभासदों ने ईओ को दिया ज्ञापन।

हरदोई। पिहानी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क सही न कराए जाने से क्षुब्ध होकर सभासदों सामने जल निगम के ठेकेदार के प्रति प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। सभासदों ने आरोप  लगया कि जल निगम के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कों और गलियों को खोदकर छोड़ दिया। पाइप लाइन बिछाने के बाद भी ठेकेदार ने उन सड़कों और गलियों को सही नहीं कराया। सड़कें और गलियां काफी ऊबड़-खाबड़ स्थिति में हैं। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। 

विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को गुजरने में काफी दिक्कत होती है। ठेकेदार से जब उन सड़कों और गलियों को पहले की तरह करने को कहा गया तो उसने उनकी बात अनसुनी कर दी।  सभासदों ने कहा कि नगर में पाइपलाइन की गुणवत्ता अच्छी नहीं है कही कही लीकेज की समस्या आ रही है।

कई जगह रोड उखाड़ कर डाल दी उसकी मरम्मत कही कही कराई गई तो उन्हीं पुरानी ईंटो से ही करा दी गई है, जबकि नई इंटर लाकिंग ईंट से मरम्मत होने का प्रावधान है, जिससे जल निगम के द्वारा भारी घोटाला किया जा रहा है, वार्ड में आधा कार्य किया गया आधा छोड़ दिया जा रहा, कही कही कनेक्शन छोड़ दिए जा रहे हैं। 

सभासदों ने मांग की है कि जल निगम के कार्यों की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए वही दूसरी ओर सेठ अरुण गुप्ता ने भी यूपी के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है जिसकी प्रतिलिपि अधिशाषी अधिकारी पिहानी को सौंपी, मौके पर सभासद प्रतिनिधि पिंटू यज्ञसैनी, सेठ अरुण गुप्ता, मतलूब अंसारी, सभासद मो तैयब, अच्छन अली, बलील, विनोद कुमार, चांद मिया, अतीक अंसारी, फरजाना, शादाब, मानसिंह आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow