होटल के कमरे में मिले दो शव, युवती ने खाया ज़हर, युवक ने लगाई फाँसी।
उवैस दानिश \ सम्भल। उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल से बड़ी खबर है होटल में युवक युवती के शव मिलने से हड़कप मचा है युवक का शव फांसी पर लटका मिला है जबकि युवती की जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के शवो को पीएम को भेजा कर आगे की जांच में जुटी है।
सम्भल के होटल में युवक युवती के शव मिलने की घटना सम्भल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर रोड स्थित होटल की है जहां युवक युवती होटल में रुके थे रात 11 बजे दोनों को रूम खाली करना था होटल के कर्मचारी कमरे में आवाज लगाई मगर कोई जबाब नहीं मिला कर्मचारी ने खिड़की से झांका तो युवक फांसी पर लटका दिखा कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी सम्भल एसपी भी मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा तथा पुलिस मामले की जांच में जुटी है होटल में जमा आईडी के अनुसार युवक दिल्ली का तथा युवती सम्भल के हयातनगर की बताई जा रही है।
#सम्भल होटल के कमरे से बरामद हुए युवक और युवती के शव
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) June 21, 2024
युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या तो युवती ने खाया ज़हर
खिड़की से कमरे में देखने के बाद हुई घटना की जानकारी
एसपी और एडिशनल एसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची
सम्भल सदर कोतवाली इलाके में हसनपुर@sambhalpolice pic.twitter.com/QGmZWPW1rk
What's Your Reaction?