शिक्षा माफियाओं के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही: बीजेपी की भ्रष्ट मानसिकता के कारण हो रही पेपर लीक की घटनाएं : जिलाध्यक्ष

Jun 21, 2024 - 14:18
181 Views
शिक्षा माफियाओं के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही: बीजेपी की भ्रष्ट मानसिकता के कारण हो रही पेपर लीक की घटनाएं : जिलाध्यक्ष

उवैस दानिश / सम्भल। शहर कांग्रेस कमेटी ने नीट परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगने के कारण युवाओं के भविष्य को रौदने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित तहसीलदार को सौंपकर सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से करने की मांग की है।

शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी नई तहसील पहुंचे जहां उन्होंने नीट, यूजी, नेट जैसी परीक्षाओं में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उन्होंने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित तहसीलदार को सौंपा और एनटीए से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा करने की मांग की इसके साथ ही युवाओं के भविष्य को ढूंढने का प्रयास करने वाले शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि पूरी बीजेपी बलात्कारी और भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हुई है पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं बीजेपी की भ्रष्ट मानसिकता के कारण पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं इसलिए आज हमने विरोध प्रदर्शन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow