शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वथ्य रहने के लिए योग अवश्य करेंः- मंत्री

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 14:58
101 Views
शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वथ्य रहने के लिए योग अवश्य करेंः- मंत्री
  • स्वथ्य, निरोगी एवं शक्तिशाली समाज बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिकाः-डी0एम0
  • जहां सामूहिक रूप से योगा किया जाता है वहां ऊर्जा अधिक होती हैः-एम0पी0 सिंह

हरदोई: 10 वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउड में ‘‘स्वयं व समाज के लिए‘‘ थीम पर आयोजित विशाल योगा कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह तथा पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया तथा सभी ने उपस्थ्ति भारी समूह के साथ योगासन किया।

कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि योगा प्रत्येक महिला, पुरूष एवं बच्चों के लिए बहुत जरूरी है और शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वथ्य रहने के लिए कुछ समय निकाल कर प्रतिदिन योगा अवश्य करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वथ्य, निरोगी एवं शक्तिशाली समाज बनाने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जहां सामूहिक रूप से योगा किया जाता है वहां ऊर्जा अधिक होती है।

इसलिए सभी लोग अपने के सभी सदस्यों के साथ घर पर या योग केन्द्र पर जाकर नियमित योगा करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के उपरान्त जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी आशा रावत ने मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को पौधे भेंट किये।

योगा कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार त्रिवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, जिला आयुर्वेदिक युनानी अधिकारी आशा रावत, जिला विकास अधिकारी,पीडी, डीडी कृषि, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, समाजसेवी तथा भारी संख्या में जनपदवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पतांजलि संस्था के पाण्डे एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को योगा कराने के साथ योगासन से स्वथ्य रहने के उपाय बताये।
---------------------------

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow