गोमती के उद्गम पर मनाया गया दशवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

Jun 21, 2024 - 14:12
124 Views
गोमती के उद्गम पर मनाया गया दशवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।

पीलीभीत। दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति के द्वारा  आदि गंगा माँ गोमती नदी के उद्गम तीर्थ स्थल पर  सामूहिक योग  का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने योग कर निरोगी होने योगासन भी सीखें। योगा दिवस को   महिला सशक्तिककरण व योग स्वयं के लिए व समाज के लिए  है की थीम पर मनाया गया। 

योगा करने से निरोगी काया रहतीं हैं जीवन में योग का बड़ा महत्व है यदि व्यक्ति रोज योगासन करता है तो उसकी काया निरोगी रहतीं हैं इन्हीं सब बात का ध्यान रखते हुए शुक्रवार को आदि गंगा माँ गोमती उद्गम तीर्थ माधोटांडा दशवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया इस योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण योग स्वयं के लिए व समाज के लिए  है की थीम पर मनाया गया जिसमें कई ग्रामों, स्थानीय लोगों, गंगादूत ने  प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर  योग विशेष रूप से महिला प्रशिक्षक अंजलि सिंह के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराये गये। योग दिवस के अवसर  डीएफओ मनीष सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को  बताया कि योग से  काया भी निरोगी रहतीं और हमारा मन मस्तिष्क भी स्वास्थ्य रहता।

उन्होंने ने लोगों को योग के  प्रति जागरूक करते हुए  कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए. खास तौर पर वन विभाग की नौकरी बेहद चुनौती भरी है योग से फिल्ड स्टाफ मानिसक रूप से भी स्वस्थ रहेगा।प्रशिक्षु आईएफएस भरत कुमार डी के ने कहा योग न सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक है बल्कि इससे हम कई बीमारियों से बचते हैं। 

एसडीओ सामाजिक वानिकी अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर योगाभ्यास करेगा तो वह शारीरिक व मानसिक रूप से हमेशा स्वस्थ रहेगा।योग अभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ती है। इसके अतिरिक्त एसडीओ पूरनपुर रमेश चौहान ने लोगों को गंगा, गोमती संरक्षण के लिए भी सभी को जागरूक किया।

इस मौके पर  पीलीभीत रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव,  रेंजर बीसलपुर रोहित जोशी, जेआरएफ में डॉक्टर आदर्श कुमार, डीपीओ सौरभ प्रताप सिंह, जिला गंगा समिति के सदस्य निर्भय सिंह,  योगेश्वर सिंह शिवकुमार, अक्षय सिंह, महिपाल सिंह सहित  सैकड़ो लोगो मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow