पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देती है, सामाजिक कल्याण में भी योग का योगदान है।

By INA News Desk
Jun 21, 2024 - 13:58
69 Views
पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देती है, सामाजिक कल्याण में भी योग का योगदान है।

मऊ। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर दयानंद आर्य विद्या मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग दिवस की शुरुआत के बाद पूरी दुनिया योग के लिए भारत का आभार देती है। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है।

भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए यह गर्व की बात है, कि योग प्राचीन काल से लोगों के स्वस्थ रहने में सबसे अधिक प्रभावित दवा के रूप में कारगर साबित हुआ है, जिसे लोग भूलते जा रहे थे। लेकिन, भारत का यह संदेश पूरी दुनिया मानने लगी है और उसे अपनाने लगी है।

योग दिवस एक प्रेरणा के समान है, जिसने दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता पैदा की है। आज मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि इतने सारे देश और संस्कृति के लोग योग दिवस में बढ़चढ़ कर शामिल हुए। पिछले 10 सालों में हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं। हम देख सकते हैं कि योग ने दुनिया में कितनी खुशहाली और समरसता लाई है।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस योग दिवस की शुरुआत के बाद पूरी दुनिया योग के लिए जागरूक हो चुकी है तथा इसका महत्व समझने लगी है। यह हम लोगों के लिए गर्व की बात है। करे योग रहे निरोग के फार्मूले से राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को फायदा होगा।

इसी के लिए दुनिया योग की तरफ तेजी से बढ़ रही है। ये अवसर हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है जिनके प्रयास से और विजन का परिणाम है कि आज दुनिया के करीब पौने दो सौ देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ सहभागिता कर रहे हैं। भारत की इस विरासत के साथ अपने साथ अब लगभग पूरी दुनिया आ चुकी है। यह अपने देश के पूर्वजों और विरासत के प्रति इससे बड़ा सम्मान दूसरा और कोई नहीं हो सकता।
इस अवसर पर कृष्ण कांत राय राहुल उपाध्याय अवधेश सोनकर ब्रजेश सिंह नेहा कपूर शरद राय मनीष प्रशिक्षक राजन सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement