युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम कर रही भाजपा सरकार- दस सालों में युवाओं के साथ भाजपा ने छल करने का काम किया।

Jun 21, 2024 - 16:40
 0  44
 युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम कर रही भाजपा सरकार- दस सालों में युवाओं के साथ भाजपा ने छल करने का काम किया।

हरदोई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से कराई गई सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने, शिक्षा माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रेषत किया गया।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि निवेदन है NEET-UG 2024 का परिणाम 4 जून 2024 को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई। पेपरलीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया, परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों को प्रयोग किया गया।भाजपा शासित राज्य, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और हरियाणा ने नीट परीक्षा से सम्बंधित भृष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारीयां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गयी है।

जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है।अभिभावकों की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये बर्बाद हुई हैं।जिस कारण कई छात्र अवसाद में है और कइयों ने आत्महत्या कर ली है। भाजपा सरकार ने युवाओं और छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि युवाओं के भविष्य को रौंदने का काम रही भाजपा सरकार।दस सालों में युवाओं के साथ भाजपा ने छल करने का काम किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निर्भान सिंह यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रताप सिंह, सोशल आउटरीच कांग्रेस के जिला चेयरमैन तालिब, जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान, जिला सचिव शशिकांत तिवारी, जिला महासचिव राजीव सिंह सुमई,  सूचना अधिकार विभाग जिला उपाध्यक्ष गोपाल पाण्डेय, जिला महासचिव सुरेन्द्रपाल सिंह यादव, जिला सचिव राजेश पाण्डेय, अनुराग वर्मा, मनोज कुमार सिंह, हरिश्चंद्र, बृजेश कुमार वर्मा, अभिषेक यादव आदि साथी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।