Crime News Hardoi: दबंगों के आतंक से सहमी महिला की गुहार, बोलीं- गांव में रहना मुश्किल, जान का बना खतरा

जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में कथित दबंगई और धमकियों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 18:49
8 Views
Crime News Hardoi: दबंगों के आतंक से सहमी महिला की गुहार, बोलीं- गांव में रहना मुश्किल, जान का बना खतरा
Advertisement
Advertisement

हरदोई। जनपद के बेनीगंज थाना क्षेत्र में कथित दबंगई और धमकियों से परेशान एक महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने विपक्षी पक्ष पर आए दिन गाली-गलौज, अभद्रता, विवाद और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के चलते उसका और उसके परिवार का गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

मामला बेनीगंज थाना क्षेत्र के सेमराकलां कल्याणमन गांव का है। यहां की निवासी नीलम देवी पत्नी नीरज कुमार ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि कटिघरा निवासी अनूप पुत्र दुल्लू, अंकित पुत्र नरेश और घुस्सु पुत्र साहेबलाल सहित अन्य लोग आए दिन उन्हें और उनके परिवार को परेशान करते हैं। पीड़िता के मुताबिक, विपक्षी पक्ष द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दी जाती हैं।

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में एक नवंबर 2026 की रात करीब नौ बजे की घटना का भी जिक्र किया है। आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने कथित तौर पर विवाद और अभद्रता की। महिला का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं और धमकियों से उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है। नीलम देवी ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक सुरक्षा मिल पाती है ?

Also Read- Hardoi News: विकसित भारत युवा उत्सव में दिखा युवाओं का जोश, 15 विद्यालयों के 500 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement