सीतापुर न्यूज़: दबंगों ने सुनाई तालिबानी सजा, फायरिंग के विवाद में आरोपी को अगवा कर पीटा।

By INA News Desk
Jun 14, 2024 - 11:29
294 Views
सीतापुर न्यूज़: दबंगों ने सुनाई तालिबानी सजा, फायरिंग के विवाद में आरोपी को अगवा कर पीटा।
युवक की पीटाई वायरल फोटो
Advertisement
Advertisement

लात घूंसों से पीट पीटकर किया घायल, अवैध असलहा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी

सीतापुर। थाना रामकोट क्षेत्र में फायरिंग के विवाद में दबंगों ने ट्यूब बेल पर नहाने गए युवक को बगैर कपड़े उठा ले गए और तालिबानी सजा सुनाते हुए जमकर पिटाई की। पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रामकोट के इस्माइलपुर निवासी नरेेश राठौर की करीब दो सप्ताह पूर्व आर्दश मिश्रा निवासी खूबपुर रामकोट, कोतवाली क्षेत्र के तरीनपुर निवासी शिवम ठाकुर आदि से विवाद हो गया था जिसमें नरेश ने आर्दश पर फायरिंग झोंक दी थी। जिसका मुकदमा भी कोतवाली देहात में दर्ज था। दबंगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है।

मामला दो जून का बताया जा रहा है। गुरुवार को नरेश मिर्जापुर में ट्यूबवेल पर नहाने गया था जैसे ही उसने अपने कपड़े निकाले वहां पर मौजूद आर्दश, शिवम ठाकुर, आशीष अकेला व करन मिश्रा ने उसे उठाकर गाड़ी में डाल लिया और इदिंरानगर में एक कमरे में ले गए।

सभी ने नरेश को तालिबानी सजा सुनाते हुए जमकर पिटाई यही नही सभी दबंगों बेहरमी से पिटाई करते हुए धमकी दी कि हम सभी सत्तापक्ष से जुड़े है तुम हमारा कुछ नही बिगाड़ सकते हो। दबंगों ने मारपीट का वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पीड़ित नरेश ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

सीओ अमन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों को संज्ञान में लेते हुए दो जून की घटना है। मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement