Hardoi : नशे में पिकअप चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने कुसुमखोर गंगापुल चौकी पर पिकअप रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। पिकअप में सामान की रखवाली कर रहे

By INA News Desk
Feb 22, 2026 - 22:58
38 Views
Hardoi : नशे में पिकअप चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल
Hardoi : नशे में पिकअप चालक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

अरवल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नशे की हालत में तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र मुन्नेलाल का ई-रिक्शा श्रीमऊ से कुसुमखोर पुल तक सवारियां ढोता है। इसे दिलीप का बेटा चलाता है। रविवार को सूरज नामक व्यक्ति ई-रिक्शा में नंद रानी और उनके पति नंद किशोर को लेकर श्रीमऊ से कुसुमखोर गंगापुल जा रहा था। दोनों पति-पत्नी अपने रिश्तेदारी ग्राम मतनी से घर लौट रहे थे। श्रीमऊ-कन्नौज मार्ग पर ग्राम जसमई मजरा जिगनी के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप यूपी 74 एटी 6402 ने टक्कर मार दी। यह पिकअप ग्राम अन्ना थाना हरपालपुर से विवाह का सामान लेकर गपचरियापुर मजरा नौली थाना छिबरामऊ जा रही थी। टक्कर से ई-रिक्शा सवार दोनों रोड पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए।

पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने कुसुमखोर गंगापुल चौकी पर पिकअप रोक लिया लेकिन चालक फरार हो गया। पिकअप में सामान की रखवाली कर रहे रवि कुमार ने बताया कि चालक नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow