Viral News: युवक ने सभी को बनाया बेवकूफ, रेलवे के पैदल पुल पर चिपकाया 10 का सिक्का।

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर जाकर सीढ़ियों के पास 10 रुपये के सिक्के को जमीन....

Jan 27, 2025 - 11:32
55 Views
Viral News: युवक ने सभी को बनाया बेवकूफ, रेलवे के पैदल पुल पर चिपकाया 10 का सिक्का।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ₹10 के सिक्के से जुड़ा हुआ है। जिसमें एक लड़का रेलवे स्टेशन के पैदल पुल सिक्के को चिपका देता है और उसके बाद लोग उस सिक्के को छुटाने के चक्कर में लग जाते हैं।

  • 10 रूपये के सिक्के ने सभी को बनाया बेवकूफ

सोशल मीडिया पर लोगों का मनोरंजन करने के लिए आपको हजारों-लाखों की संख्या में वीडियो मिल जाएंगे। इसमें कुछ वीडियो डांसिंग से जुड़े होते हैं तो कुछ वीडियो एंटरटेनमेंट से जुड़े होते हैं तो कुछ वीडियो कॉमेडी से भी जुड़े हुए पाए जाते हैं। लेकिन एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर जाकर सीढ़ियों के पास 10 रुपये के सिक्के को जमीन पर चिपका दिया। अब वहां गुजरते लोगों में जिसकी नजर उस सिक्के पर पड़ती, वो उसे उठाने की कोशिश करता है। मगर चूंकि सिक्का चिपका हुआ है तो उसे कोई भी नहीं उठा पाया और फिर उनकी नजर जब सामने पड़ी तो उन्हें दिखा कि यह एक मजाक था और सामने कोई यह सब रिकॉर्ड कर रहा है। इस 10 रुपये के प्रैंक में कई लोग बेवकूफ बने। वही वीडियो के आखिरी में पुलिस वाले रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज पर आते हैं और उस सिक्के को हटाने का काम करते हैं।

Also Read- Viral News: हॉस्पिटल में बेड पर लेटी महिला ने किया मेकअप, वीडियो देख लोगों ने किया मजेदार कमेंट।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को lalbabu_official9 के नाम से इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 62 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं तो वहीं कई लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। कुछ लोग तो इस वीडियो पर मजेदार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा फेविक्विक का प्रचार चल रहा है क्या। दूसरे यूजर ने लिखा गजब टोपीबाज है। तीसरे यूजर ने लिखा ये होती है पैसे की ताकत। वहीं कई यूजर्स ने इसे पैसे और भारतीय करेंसी का अपमान बताया। वहीं अन्य यूजर्स तो पैसे को लेकर लड़के को बता रहे हैं कि यह तो लक्ष्मी है इसका अपमान नहीं करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow