Suresh Khanna Viral Video - 'मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना', शाहजहांपुर में दिव्यांग को उपकरण देते हुए बोले मंत्री

शाहजहांपुर में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के दौरान यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का मुस्कुराते हुए 'मुझे भूल मत जाना' कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

By INA News Desk
Nov 1, 2026 - 14:40
10 Views
Suresh Khanna Viral Video - 'मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना', शाहजहांपुर में दिव्यांग को उपकरण देते हुए बोले मंत्री
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शनिवार को अपने गृह जनपद शाहजहांपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से आयोजित एक विशेष शिविर में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के 69 चिह्नित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न आधुनिक सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों और उनके परिजनों ने खुशी जताई। मंत्री ने स्वयं मंच से उतरकर कई लाभार्थियों को उपकरण सौंपे और उनका हालचाल जाना।

  • मंत्री के हल्के-फुल्के अंदाज का वीडियो चर्चा में

उपकरण वितरण के दौरान मंच पर उस समय एक सहज और रोचक पल देखने को मिला जब वित्त मंeत्री एक दिव्यांग लाभार्थी को सहायक सामग्री सौंप रहे थे। बातचीत के दौरान सुरेश कुमार खन्ना ने मुस्कुराते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में लाभार्थी से कहा, “मुझे और मेरे चेहरे को भूल मत जाना।”

मंत्री की इस बात पर वहां मौजूद अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और लाभार्थी मुस्कुरा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का एक छोटा वीडियो क्लिप वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है।

  • दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सरकार का जोर

संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों और दिव्यांगजनों के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों की उपलब्धता से दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के कार्यों में आत्मनिर्भरता मिलती है और उनके जीवन स्तर में सुधार आता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement