Ayodhya News: अयोध्या पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मुख्य मार्ग वह गलियों में लगा जाम....
श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या Shri Ram Ayodhya में अपार भीड़ देखने को मिल रही है श्रद्धालु प्रयागराज Prayagraj में महाकुंभ Maha Kumbh स्नान...
रिपोर्ट- देव बक्श वर्मा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या Shri Ram Ayodhya में अपार भीड़ देखने को मिल रही है श्रद्धालु प्रयागराज Prayagraj में महाकुंभ Maha Kumbh स्नान करने के बाद अयोध्या पहुंचकर सरजू की सलिल धारा में स्नान करके अपने आराध्य भगवान श्री राम व हनुमान जी के दर्शन के लिए आतुर दिखाई पड़ रहे हैं जिस कारण अनुमान से अधिक संख्या में दर्शनार्थी पहुंच रहे हैं। इस कारण जहां निकासी मार्ग को बदलना पड़ा। वहीं, अयोध्या की प्रमुख सड़कों पर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा।
एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को समय से पहले निकलना पड़ा। माना जा रहा कि महाकुंभ Mahakumbh से स्नान कर लौटे करीब श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। जिस कारण अयोध्या में अपार भीड़ देखने को मिल रही है गली गालीयारा से लेकर मुख्य मार्ग तक जाम की स्थिति बनी हुई है बड़ी संख्या में वाहनों के आने से और भी स्थिति विकराल हो गई है। प्रयागराज Prayagraj से नित्य श्रद्धालुओं के आगमन के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। चारों तरफ से आ रहे श्रद्धालुओं का एक ही पड़ाव राम मंदिर रहा। इस कारण अयोध्या की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों व पैदल जाने वाले लोगों की भीड़ हो गई।
हालांकि भीड़ का अनुमान लगा पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पहले ही रूट डायवर्जन लागू कर रखा था, लेकिन अधिक संख्या में भीड़ जुटने के कारण यह भी नाकाफी साबित हुआ और रामपथ, रामजन्मभूमि पथ व भक्तिपथ पर भारी भीड़ उमड़ी तो राम मंदिर का निकासी मार्ग अंगद टीले से गेट नंबर तीन की ओर करना पड़ गया, जिससे श्रद्धालु दर्शन करके फिर अयोध्या की ओर न जाकर टेढ़ी बाजार की ओर से बाहर निकल सकें। इसके साथ मंदिर को दोपहर में 15 मिनट ही बंद रखा गया। मध्याह्न आरती के बाद दर्शन के लिए तुरंत मंदिर खोल दिया गया। अभी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर मार्ग पर जुटी है। दर्शन सुचारु रूप से चल रहा है। दर्शनार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए दोपहर में निकासी मार्ग को बदलवाया गया।
बैरिकेडिंग लगाकर दर्शन करके निकलने वाले लोगों को पीएफसी के समीप से गेट नंबर तीन से रामपथ पर निकाला गया। पहले श्रद्धालु अंगद टीले की ओर निकल रहे थे। जिस तरह से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ आ रही है अनुमान है कि बसंत पंचमी तक ऐसे ही रहने के आसार हैं और पूरी अयोध्या खचाखच भरी हुई है। बाहर से आने वाले लोग बड़ी मकत करके अपने आराध्य के दरबार में हाजिरी लगा पा रहे हैं। अयोध्या में केवल राम जन्मभूमि ही नहीं हनुमानगढ़ी कनक भवन नागेश्वर नाथ में भी बड़ी संख्या में भीड़ देखी जा रही है सरजू उत्तर से लेकर के सभी प्रमुख मार्गो व गलियों में भीड़ जमा है।
What's Your Reaction?











