Hardoi : संडीला में नवयुवक कांवरिया समिति ने निकाली भव्य शिव बारात, आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक झांकियां

शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन की शुरुआत रेखा गुरु के आवास से कलश यात्रा के साथ शुरू

By INA News Desk
Feb 22, 2026 - 22:54
61 Views
Hardoi : संडीला में नवयुवक कांवरिया समिति ने निकाली भव्य शिव बारात, आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक झांकियां
Hardoi : संडीला में नवयुवक कांवरिया समिति ने निकाली भव्य शिव बारात, आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक झांकियां

Report : मुकेश सिंह, संडीला/हरदोई

संडीला नगर में नवयुवक कांवरिया समिति के तत्वावधान में भुईयन देवी मंदिर से भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति अध्यक्ष रवि चौधरी तथा संरक्षक समाजसेवी रेखा गुरु और मनोज जयसवाल के नेतृत्व में किया गया।शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजन की शुरुआत रेखा गुरु के आवास से कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा हरिजन सराय स्थित खड़े हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।पूजन के उपरांत कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को आशीर्वाद स्वरूप रेखा गुरु द्वारा साड़ियां वितरित की गईं। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही। श्रद्धालुओं द्वारा नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।आयोजन के दौरान संडीला कोतवाल विद्यासागर पाल एवं यातायात प्रभारी अनिल सैनी , कस्बा चौकी इंचार्ज आदि पुलिस बल  द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया गया।इसके बाद शिव बारात शोभायात्रा प्रतिभा मार्ग, चौकी चौराहा, बेनीगंज रोड, भुईयन देवी मंदिर, इमलियाबाग चौराहा, मुख्य मार्ग, थाना क्षेत्र और स्टेशन रोड से होती हुई प्रतिभा टाकीज के पास संपन्न हुई।

You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow