Sitapur News: नैमिषारण्य में मामूली कहासुनी पर श्रद्धालु पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ में दर्शन करने आए श्रद्धालु के साथ कहासुनी के बाद मारपीट। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चार आरोपियों पर केस दर्ज।

Aug 12, 2026 - 22:25
12 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य में मामूली कहासुनी पर श्रद्धालु पर हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Report : रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी INA News, संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ विवाद का मामला सामने आया है। माँ ललिता देवी मंदिर चौराहे के पास चाट की पत्तल फेंके जाने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर निवासी खुशीराम गुप्ता अपनी पत्नी सुशीला गुप्ता के साथ तीर्थ यात्रा पर नैमिषारण्य आए थे। आरोप है कि रास्ते में ठेले से फेंकी गई पत्तल उनके सिर पर आ लगी। जब उन्होंने इसका विरोध जताया, तो ठेला संचालक पक्ष और श्रद्धालु के बीच बहस शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर गोलू यादव, कपिल यादव, गुड्डू यादव और एक अन्य व्यक्ति ने खुशीराम के साथ मारपीट कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर लोगों की मौजूदगी बढ़ती देख आरोपी वहां से खिसक गए। घटना के बाद घायल को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

मामले में पीड़ित की पत्नी सुशीला गुप्ता की तहरीर के आधार पर नैमिषारण्य पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी स्थिति पर ध्यान दिया जा रहा है।

Also Click : Devendra Mahato Fast Unto Death: देवेंद्र महतो का अनशन 11वें दिन जारी, छात्रों ने दी 'मास मूवमेंट' की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow