Hardoi News: संडीला में 15 लाख के जेवर चोरी की सूचना निकली झूठी, पुलिस से बचने को महिला ने रची थी साजिश
हरदोई के संडीला में घर से 15 लाख के जेवर चोरी की सूचना झूठी निकली। महिला ने गिरवी रखे जेवर छुड़ाने के लिए पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची थी।
हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नकदी और 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की खबर का पुलिस जांच में पर्दाफाश हो गया है
मामला संडीला के मोहल्ला निराला नगर का है, जहां की रहने वाली पीड़िता नीलम ने पुलिस को सूचना दी कि उनके आवास से सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं
संदेह के आधार पर जब पुलिस ने पीड़िता और उनके पुत्र अमित को थाने बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई
पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरवी रखे जेवर बिना पैसे दिए वापस पाने और उन पर लगने वाले ब्याज से बचने के लिए चोरी का झूठा नाटक रचा गया था
पुलिस ने चोरी की सूचना को पूरी तरह असत्य और निराधार पाया है
Also Click : Kanwar Yatra 2026: 85 साल के बुजुर्ग चंदर ने 250 किमी पैदल चलकर उठाई कांवड़, भक्ति की मिसाल
What's Your Reaction?



