Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, योगेश त्रिपाठी संडीला के संगठन महामंत्री बने

हरदोई के कछौना में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में संडीला तहसील व भरावन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हुआ। योगेश त्रिपाठी संगठन महामंत्री मनोनीत।

Aug 12, 2026 - 21:49
2 Views
Hardoi News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, योगेश त्रिपाठी संडीला के संगठन महामंत्री बने

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

हरदोई जिले के कछौना ब्लॉक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से संडीला तहसील और भरावन ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिपाठी को संडीला तहसील का संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया, जबकि सतेंद्र यादव 'शेरा' को भरावन ब्लॉक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने बताया कि एसोसिएशन का विस्तार देश के 11 राज्यों में हो चुका है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने अधिकारों और मान-सम्मान की रक्षा के लिए एक मंच पर एकजुट रहना आवश्यक है।

मंडल अध्यक्ष संजय सिंह और जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले मीडियाकर्मियों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन हर स्तर पर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह तथा मंडल महामंत्री मुकेश सिंह आशा ने कहा कि संवाददाताओं को हमेशा निष्पक्ष और तथ्यपरक खबरें लिखनी चाहिए, ताकि पत्रकारिता की साख और जनता का विश्वास बना रहे।

संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान योगेश त्रिपाठी को संगठन महामंत्री बनाए जाने पर उपस्थित सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया।

बैठक में संगठन विस्तार, पत्रकारों की सुरक्षा और मीडियाकर्मियों से जुड़े विविध मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मनोज जायसवाल, जितेंद्र सिंह बॉबी, हरिश्याम बाजपेई, एसबी सिंह सेंगर, रमाकांत त्रिपाठी, अजय बाजपेई, करुणेन्द्र तिवारी, सूरज गुप्ता, सीपी मौर्या, अमन विश्वकर्मा, अरविंद सिंह समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Also Click : Kanwar Yatra 2026: 85 साल के बुजुर्ग चंदर ने 250 किमी पैदल चलकर उठाई कांवड़, भक्ति की मिसाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow