Saharanpur News: कलेक्ट्रेट में बने सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी ने ली सेल्फी, 'हर घर तिरंगा' अभियान की अपील
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बने सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सेल्फी ली। उन्होंने नागरिकों से घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्थापित विशेष सेल्फी पॉइंट पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी ली। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अभियान को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी तस्वीर लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें, जहां से सहभागिता का डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह विशेष अभियान देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। इसमें सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने भी नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने घर पर शान से तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम की इस लहर का हिस्सा बनना चाहिए।
Also Click : Hapur: स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ रेंज में अभेद सुरक्षा घेरा, 4 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा
What's Your Reaction?



