Ballia News: बलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता अभियान, वितरित किए गए सैनिटरी पैड

बलिया के रतसर कला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड बांटे गए। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।

Aug 12, 2026 - 21:53
1 Views
Ballia News: बलिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता अभियान, वितरित किए गए सैनिटरी पैड

Report- Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया जिले के रतसर कला क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व ग्राम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह की पहल पर एवरटिन के सहयोग से स्थानीय सरकारी स्कूल और रतसर इंटर कॉलेज की छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड, पीरियड ट्रैकर और पीरियड कैलेंडर वितरित किए गए। इसके साथ ही चिकित्सकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्मृति सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के लिए मासिक धर्म के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ देखभाल आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। समाज में इस विषय को लेकर व्याप्त झिझक, संकोच और भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ किशोरियों को नियमित स्वच्छता के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को सुरक्षित स्वास्थ्य देखभाल और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का पूर्ण अधिकार है। उनका मुख्य ध्येय यही है कि संसाधनों की कमी के चलते किसी भी बेटी को अपनी शिक्षा या सेहत से समझौता न करना पड़े। उन्होंने सामाजिक अभियानों में सहयोग देने वाली संस्थाओं का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।

कार्यक्रम के दौरान रतसर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुक्तानंद सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर राकीब अख्तर, डॉक्टर आर के सिंह, डॉक्टर सोफिया तब्बसुम और पान हेल्थ के रीजनल मैनेजर कल्याण नाथ समेत कई चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Click : Devendra Mahato Fast Unto Death: देवेंद्र महतो का अनशन 11वें दिन जारी, छात्रों ने दी 'मास मूवमेंट' की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow