Hathras: 24 घंटे नो-एंट्री से जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित, व्यापार मंडल ने एसपी से मांगी राहत
सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते लागू ट्रैफिक डायवर्जन और 24 घंटे नो-एंट्री व्यवस्था से शहर में परचून, खाद्यान्न व जरूरी
हाथरस। सावन माह में कांवड़ यात्रा के चलते लागू ट्रैफिक डायवर्जन और 24 घंटे नो-एंट्री व्यवस्था से शहर में परचून, खाद्यान्न व जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए संयुक्त उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मालवाहक वाहनों को निर्धारित समय में प्रवेश देने की मांग की है। व्यापार मंडल ने भुस के नगला व अलीगढ़ रोड से रात्रि 11 से सुबह 6 बजे तक अथवा कम भीड़ वाले समय में आवश्यक मालवाहक वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था करने का सुझाव दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि आपूर्ति बाधित होने से खाद्यान्न की कमी, महंगाई और कालाबाजारी की स्थिति बन सकती है। ज्ञापन देने वालों में राजीव वार्ष्णेय, कन्हैया वार्ष्णेय, जयपाल सिंह चौहान, राजेन्द्र वार्ष्णेय, रविंद्र सिंह व लोकेश अग्रवाल शामिल रहे।
Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा
What's Your Reaction?



