घरेलू चोरी का खुलासा: भांजा ही निकला चोर, चोरी का सामान बरामद, गिरफ्तार

गजेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल निवासी बरखेड़ा पाण्डे कोतवाली आईटीआई  उधम सिंह नगर एक तहरीर  दिनांक 01/07/26 को अपने

Jul 10, 2026 - 20:37
28 Views
घरेलू चोरी का खुलासा: भांजा ही निकला चोर, चोरी का सामान बरामद, गिरफ्तार
घरेलू चोरी का खुलासा: भांजा ही निकला चोर, चोरी का सामान बरामद, गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

गजेन्द्र सिंह पुत्र रामलाल निवासी बरखेड़ा पाण्डे कोतवाली आईटीआई  उधम सिंह नगर एक तहरीर  दिनांक 01/07/26 को अपने नजदीकी रिश्तेदारी के वैवाहिक समारोह में खड़कपुर देवीपुर काशीपुर सपरिवार जाना तथा दिनांक 1/07/26 को ही सपरिवार देर रात्री समय 12:30 बजे वापस घर लौट आना बताया तथा दिनांक 6/07/26 को जब उसके द्वारा सायं  अपने फोन रिचार्ज के लिए अपनी अलमारी खोल कर पैसे निकालने चाहे तो देखा कि अलमारी में रखे करीब 25 हजार रुपये नगदी, दो सोने की चूड़ियाँ, दो सोने की झुमकियाँ, एक सोने की चैन मय सोने का लॉकेट, सोने की पाँच पत्ती वाला हार आदि समान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिये गये तथा अलमारी की चाबी यथावत रखी मिली । उसे अपने रिश्ते के भांजे रमन पुत्र फूलकुँवर निवासी ग्राम बहादरपुर पोस्ट सैदनगर थाना टांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरखेड़ा पांडे पर संदेह है तहरीर के आधार पर एफआईआर नं0  186/2026 धारा 305ए बी0एन0एस0 बाईस्तबा रमन पुत्र फूलकुँवर निवासी ग्राम बहादरपुर पोस्ट सैदनगर थाना टांडा बादली जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी बरखेड़ा पांडे पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 जसविन्दर सिंह चौकी प्रभारी पैगा के सुपुर्द की गयी ।  खोजबीन सुरागरसी पतारसी पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 08.07.2026 को रमन  को ग्राम अहरपुरा स्थित हिमालयन फूड पार्क के पास उप निरीक्षक जसविंदर सिंह कांस्टेबल सुरेंद्र कम्बोज द्वारा  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी नकदी व जेवरात को बरामद कर  कर  धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी जिसे आज दिनांक 09.07.2026 को धारा 305ए/317(2) बी0एन0एस0 मे  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Also Read- मोहन भागवत का बड़ा बयान: विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, विस्थापित योद्धा थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow