Hathras: अखंड भारत के संकल्प के साथ संस्कारित भारत निर्माण पर जोर
भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिये भारत की ओर देख रहा है। "वसुधैव कुटुंबकम" के
हाथरस। भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिये भारत की ओर देख रहा है। "वसुधैव कुटुंबकम" के विश्वास के साथ भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और विश्व मे सुख और शांति की आधारशिला रखेगा। भारत की जेन जी की संस्कारित ताकत और क्षमताओं के साथ उभरते हुये भारत निर्माण के लिये हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना है तो निश्चित ही भारत अखंड भारत बनेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ने कही। वह विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
पीएम श्री केंद्रीय विधालय में आयोजत अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद ,नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार वार्ष्णेय ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
अखंड भारत संकल्प दिवस को संबोधित करते हुये विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि पूर्व की परिस्थितियों के कारण भारत का कुछ भू भाग देश से अलग हो गया। 1876 में अफगानिस्तान, 1904 में नेपाल, 1906 में भूटान, 1914 में तिब्बत, 1935 में श्रीलंका, 1937 में म्यामार और फिर 1947 में पाकिस्तान हमसे अलग हुआ। अधिकृत कश्मीर और 1962 में अक्साई चीन भारत से अलग हो गये।उन्होंने कहा कि यह सभी हमारे देश का हिस्सा है।हमारा इतिहास भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान से लेकर कम्बोडिया लाओस और तिब्बत भूटान से लेकर श्रीलंका तक फैला है। हिन्दू धर्म के मंदिर ओर हमारी संस्कृति की झलक यहाँ आज भी दिखती है। वह दिन दूर नही जब भारत फिर से अखंड भारत बनेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी अनिल कुमार वार्ष्णेय ने की । भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।पूरे परिसर पुष्प एवँ रंगोली से सजाया गया था और अखंड भारत का मानचित्र बनाया गया।इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेंद्र ,नगर प्रचारक सौरभ , विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश गुप्ता , विभाग योग प्रमुख हजारीलाल ,जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा ,जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी ,जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ,जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा , जिला विधार्थी प्रमुख हर्षित गुप्ता ,जिला सह योग प्रमुख राजेश वार्ष्णेय , नगर कार्यवाह भानु ,सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ,सह नगर कार्यवाह अमित गौतम , नगर विद्यार्थी प्रमुख विश्वदीप ,सदर विधायक अंजुला माहौर ,पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ,संध्या आर्य ,अनू विमल ,आदि संख्या में मौजूद रहे
Also Read- बड़ी खबर: अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, जल्दी ही 'जंतर मंतर सीजन 2' की होगी शुरुआत
What's Your Reaction?



