Sitapur News: संगतिन किसान मजदूर संगठन ने धूम धाम से मनाया श्रमिक दिवस । 

विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत अर्थापुर में संचालित संगतिन किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने आज श्रमिक दिवस के अवसर...

May 1, 2025 - 19:29
53 Views
Sitapur News: संगतिन किसान मजदूर संगठन ने धूम धाम से मनाया श्रमिक दिवस । 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

मिश्रित/ सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत अर्थापुर में संचालित संगतिन किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने आज श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी मजदूरों के साथ श्रमिक दिवस बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया। संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम अर्थापुर से रैली निकाली और मिश्रित ब्लाक परिसर में आकर एक बैठक आहुत की। यहां सभी मजदूरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही । 

उन्होने कहा बीते पांच मांह से ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतो में मनरेगा कार्य बंद चल रहे है । जिससे किसी भी ग्राम पंचायत में काम मांगने पर भी उन्हे काम नही मिला है । लग भग चार मांह के ऊपर बीत रहा है । मनरेगा के तहत किए गए कार्य की मजदूरी अभी तक नही मिली है । जिससे सभी मजदूरों के परिवार भुखमरी के दौर से गुजर रहे है । संगठन के पदाधिकारियों ने खंडविकास अधिकारी को मांग पत्र सौंप कर मनरेगा सहित अन्य योजनाओं से सभी मजदूरों को कार्य देने सहित समय पर मजदूरी भुगतान कराने की मांग की।

Also Read- योगी सरकार में फूड एंड रेस्टोरेंट बिजनेस को मिली ऊंची उड़ान- वर्तमान में यूपी में सक्रिय हैं 1.16 लाख फूड लाइसेंस और 7.43 लाख फूड रजिस्ट्रेशन।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी मजदूर का शोषण कतई बर्दास्त नही किया जाएगा । इस अवसर पर संगठन की ऋचा सिंह , प्रकाश आदि आधा सैकड़ा के ऊपर श्रमिक मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow