Hardoi News: अपर जिला जज ने किया वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण। 

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

May 1, 2025 - 19:02
39 Views
Hardoi News: अपर जिला जज ने किया वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण। 

Hardoi News: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव शुक्ला के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा वन स्टॉप सेन्टर हरदोई का निरीक्षण किया गया।

Also Read- Hardoi News: सुखेता ड्रेन के जीर्णोद्धार कार्य का राज्य मंत्री ने किया भूमि पूजन, बाढ़ की समस्या से मिलेगी निजात।

अपर जिला जज ने वन स्टॉप सेन्टर में आश्रित महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी की तथा अभिलेखों का अवलोकन किया व साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश दिए व स्टॉफ नर्स से दवाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त कर पर्याप्त मात्रा में सेन्टर पर दवाइयां रखने के निर्देश दिये तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी व वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow