योगी सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा: 5 लाख तक कैशलेस इलाज, छात्रों के खातों में पहुँचे ₹1200
सम्भल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के लाखों
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के लाखों शिक्षकों और करोड़ों विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। बहजोई स्थित कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जहां प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने शिक्षकों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये और उनके आश्रित ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने इसे योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों को इस योजना से लाभ मिलेगा, जबकि 1 करोड़ 10 लाख विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1200 प्रति छात्र की धनराशि भेजी गई है। सम्भल में भी योजना का व्यापक लाभ मिला। मंत्री ने बताया कि जिले के 5,329 बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को ₹1.59 करोड़ तथा 484 माध्यमिक शिक्षकों को ₹14.52 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई। वहीं 1.25 लाख छात्र-छात्राओं के खातों में ₹1200 की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह और जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने चयनित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। अपने संबोधन में मंत्री ने शिक्षकों से समय की पाबंदी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त शिक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि "प्राथमिक शिक्षा ही बच्चे की मजबूत नींव है। यदि शिक्षक राष्ट्रभावना के साथ कार्य करेंगे तो देश का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।" उन्होंने यह भी बताया कि सम्भल का पीएम श्री विद्यालय इटौजा मारती राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
What's Your Reaction?




