Sitapur News: अटरिया थाना प्रभारी ने गांवों में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं; सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में अटरिया पुलिस ने
संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
अटरिया / सीतापुर: जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में अटरिया पुलिस ने विभिन्न गांवों में जनचौपाल लगाई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
जनचौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया। आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने गांव में पहुंचकर समस्याएं सुनने की पहल की सराहना की। अटरिया पुलिस ने कहा कि जनता की सुरक्षा और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है तथा गांव-गांव संवाद का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?
What's Your Reaction?