Hardoi News: हरदोई में 17 सितंबर से सेवा संकल्प माह की होगी शुरुआत, CDO नेहा ब्याडवाल ने अधिकारियों को दिए तैयारियों के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती समाभगर में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती समाभगर में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें दिनांक 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प माह’ के अंतर्गत विभागवार माइक्रो प्लान तैयार करने, पात्र लाभार्थियों को शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन से प्राप्त निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी आयोजन कराए जाय। लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने एवं व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाने के निर्देश भी मुख्य विकास अधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरुकता अभियान में अधिक से अधिक लोगों का प्रतिभाग सुनिश्चित किया जाय। कार्यक्रम के आयोजन से संबंधित समस्त गतिविधियों का अभिलेखीकरण भी किया जाय तथा सम्बंधित स्तर पर समय से आख्या भी भेजी जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के आयोजन में स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Click : एडवोकेट रीना एन सिंह पहुंचीं चुनाव आयोग, सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
What's Your Reaction?







