Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ, 116 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने विकास भवन सभागार में आयुष विभाग, हरदोई की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 18:33
2 Views
Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया शुभारंभ, 116 अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Hardoi News: मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने विकास भवन सभागार में आयुष विभाग, हरदोई की ओर से आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही आयुर्वेद, होम्योपैथ एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली तथा कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा० आशा रावत, चिकित्साधिकारी होम्योपैथ डा० मधु बाजपेयी एवं मंडलीय यूनानी अधिकारी के निर्देशन में किया गया। आयुष विभाग की छः सदस्यीय टीम द्वारा विकास भवन परिसर स्थित मीटिंग हॉल में शिविर लगाकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा०आशा रावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कुल 116 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डा० मीनाक्षी, डा० आशीष कुमार, होम्योपैथ चिकित्सक डा० दिनेश कुमार चतुर्वेदी, फार्मासिस्ट आनन्द कुमार, यूनानी चिकित्सक डा० जरीन बेगम तथा योग प्रशिक्षक डा० सर्वेश कुमार पाण्डेय सहित आयुष विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Click : एडवोकेट रीना एन सिंह पहुंचीं चुनाव आयोग, सपा और अखिलेश यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow