Sitapur News: गणेश महोत्सव में बड़ा हादसा- बारिश के बीच छज्जा गिरने से महिला की मौत, 12 घायल; दो की हालत गंभीर
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाबी धर्मशाला में गणेश महोत्सव के दौरान बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। धर्मशाला का छज्जा अचानक
संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पंजाबी धर्मशाला में गणेश महोत्सव के दौरान बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। धर्मशाला का छज्जा अचानक गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Also Read- सम्भल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप; 250 वाहन सीज
What's Your Reaction?