बलिया में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में चार लोग डूबे, SDRF तलाश में जुटी। 

जनपद के गंगा तट स्थित श्रीरामपुर संगम घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के दौरान स्नान

By INA News Desk
May 3, 2026 - 14:25
68 Views
बलिया में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में चार लोग डूबे, SDRF तलाश में जुटी। 

बलिया से सैय्यद आसिफ हुसैन जैदी की रिपोर्ट।

बलिया: जनपद के गंगा तट स्थित श्रीरामपुर संगम घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय दो किशोरियों समेत चार लोग गंगा नदी में डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन को तेज करने के लिए SDRF टीम को भी बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के घर से परिजन मुंडन संस्कार के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट (ब्यासी) पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी स्नान करते समय चार लड़कियां अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं।

उन्हें बचाने के लिए आसपास मौजूद लोग तुरंत नदी में कूद पड़े। इस दौरान बचाव प्रयास में दो युवक भी पानी की तेज धारा में फंसकर डूब गए। हालांकि, चार में से दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल गंगा में लापता लोगों की पहचान हर्षिता चौहान (17), नंदिता चौहान (12) निवासी रामपुर भोज थाना गड़वार (बलिया), अरुण चौहान (20) निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना (बलिया) और अर्जुन चौहान (19) निवासी खिलाड़ी महेशपुर (गाजीपुर) के रूप में हुई है। प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow