Jamia Tibbia Deoband News: देवबंद की तीन बेटियों ने बढ़ाया मान, यूनानी विद्या में बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
उ.प्र. सरकार द्वारा आयोजित 11वाँ आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष
देवबंद: उ.प्र. सरकार द्वारा आयोजित 11वाँ आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, गोरखपुर के बैच 2023-24 के टाॅपर छात्र व छात्राओं को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में टाॅपर छात्र व छात्राओं को उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर दयालु, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, डायरेक्टर आयुर्वेद डॉ. नारायण दास तथा डायरेक्टर यूनानी डॉ. जमाल अख्तर ने छात्राओं को मेमेन्टो एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबन्द की बी0यू0एम0एस0 प्रथम प्रोफ़ बैच 2023-24 की यूनानी विद्या में विश्वविद्यालय टाॅपर प्रथम स्थान नशराह, द्वितीय स्थान रुफैदा नवल तथा तृतीय स्थान समर रियाज ने प्राप्त किया। जिनको आज समारोह में उपमुख्यमंत्रीकेशव प्रसाद मौर्य, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर दयालु, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, डायरेक्टर आयुर्वेद डॉ. नारायण दास तथा डायरेक्टर यूनानी डॉ. जमाल अख्तर ने छात्राओं को मेमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबन्द के सचिव डॉ. अनवर सईद तथा समस्त स्टाफ़ व छात्र व छात्राओं ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री श्री कैशव प्रसाद मौर्य, आयुष मंत्री श्री दयाशंकर दयालु, प्रमुख सचिव आयुष श्री रंजन कुमार, डायरेक्टर आयुर्वेद डॉ. नारायण दास तथा डायरेक्टर यूनानी डॉ. जमाल अख्तर का आभार प्रकट किया।
डा0 अनवर सईद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा आयुष के उत्थान के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से आयुष चिकित्सकों को उन्नति की राह मिली है। डा0 अनवर सईद ने सम्मानित हुए छात्र व छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा जामिया तिब्बिया देवबन्द एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति का नाम रोशन करना चाहिए।
Also Click : सम्भल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार चालान से मचा हड़कंप; 250 वाहन सीज
What's Your Reaction?