Sambhal: रुई की दुकान में भीषण आग, गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे की आशंका, 15 साल का किशोर बुरी तरह झुलसा। 

थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक भीषण अग्निकांड ने अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, एक दुकान में गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक

Oct 10, 2025 - 11:20
51 Views
Sambhal: रुई की दुकान में भीषण आग, गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे की आशंका, 15 साल का किशोर बुरी तरह झुलसा। 
रुई की दुकान में भीषण आग, गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे की आशंका, 15 साल का किशोर बुरी तरह झुलसा। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: थाना हयातनगर क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को एक भीषण अग्निकांड ने अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, एक दुकान में गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक आग लग गई। दुकान में रुई बेचने के साथ-साथ गैस रिफिलिंग का काम भी किया जाता था। सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त दुकान में मौजूद 15 वर्षीय लड़का गैस रिफिल कर रहा था, तभी सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगा और अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने के दौरान दुकान में काम करने वाला किशोर लपटों में फंस गया और बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की और झुलसे हुए किशोर को बाहर निकाला। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही हयातनगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दुकान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और गैस रिफिलिंग का काम असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था। आग में झूलसे लड़के को किसी तरह बाहर निकल गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि दुकान में गैस रिफिलिंग का काम नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।

Also Read- मिशन शक्ति 5.0: बेटियों ने ठुकराया बाल विवाह, चुना शिक्षा और आत्मनिर्भरता का रास्ता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow