सांगाठेड़ा में पतंगबाजी के दौरान हादसा: 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत।

सहारनपुर : गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया जब पतंगबाजी के शौक में एक मासूम बच्चे ने अपनी जिंदगी खो दी गांव निवासी आसकीन

By INA News Desk
Oct 8, 2025 - 15:22
44 Views
सांगाठेड़ा में पतंगबाजी के दौरान हादसा: 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत।
सांगाठेड़ा में पतंगबाजी के दौरान हादसा: 13 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत।

सहारनपुर : गंगोह थाना क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में मंगलवार को उस समय कोहराम मच गया जब पतंगबाजी के शौक में एक मासूम बच्चे ने अपनी जिंदगी खो दी गांव निवासी आसकीन (13 वर्ष) पुत्र महसुब पतंग उड़ा रहा था पतंग कट जाने पर वह उसे पकड़ने के लिए तेजी से भागा और इसी दौरान अनजाने में ऊँचे स्थान पर पहुंच गया पतंग तक पहुंचने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पडड़ा गंभीर रूप से घायल आसकीन को परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में गंगोह के नजदीकी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया-मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई गांव में गम का माहौल छा गया ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। 

Also Read- Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा के तहत बेहट पुलिस ने चरस तस्कर को पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow