डीसीएम ने बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंदा, एक की मौत। 

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदाेई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीसीएम ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंद दिया। हादसे में एक की ....

Aug 19, 2025 - 15:48
41 Views
डीसीएम ने बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंदा, एक की मौत। 
डीसीएम ने बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंदा, एक की मौत। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदाेई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीसीएम ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक सवार दाेस्ताें काे राैंद दिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी बच गया। 

कासिमपुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मल्लावां कोतवाली के कस्बा फतेहपुर निवासी सारुफ (26) गांव में रहकर मजदूरी करता था। आज सुबह सारुफ मुहल्ले के रहने दोस्त जैद (20) के साथ बाइक पर सवार हाेकर संडीला मेला देखने जा रहा था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर बाइक  सवार दाेस्ताें काे गौसापुर पुल के पास संडीला की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने राैंद दिया। इस हादसे में सारूफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा जैद बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक डीसीएम को छोड़कर भाग निकला।  

थाना प्रभारी ने बताया की मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

Also Read- Hardoi : नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow