पीलीभीत: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा विद्यार्थियों को नदियों के प्रति किया गया जागरूक। 

नदियों के प्रति जागरूकता अभियान में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया

Oct 10, 2025 - 11:09
 0  24
पीलीभीत: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत जिला गंगा समिति द्वारा विद्यार्थियों को नदियों के प्रति किया गया जागरूक। 
रंगोली बनाते हुए विद्यार्थी

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई  दिल्ली द्वारा  संचालित नदियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम  के तत्वावधान में जिला गंगा समिति पीलीभीत , राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश ने विद्यार्थियों को माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर नदियों के प्रति  जन जागरूकता एवं  पोस्टर , रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित कर किया जागरूक। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने विद्यार्थियों को जिला गंगा समिति द्वारा पुरुस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

 जनपद के सुप्रसिद्ध माधोटांडा में स्थित गोमती उद्गम तीर्थ स्थल पर नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली द्वारा संचालित नदियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम 2025-26 जिला गंगा समिति पीलीभीत, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया जिसमें सर्वोदय इंटर कालेज फुलहर  माधोटांडा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने गोमती परिसर में साफ सफाई कर नित्य प्रति दिन स्वच्छता की शपथ ली। आयोजित नदी प्रेरक, पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।

प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को जिला गंगा समिति के नामित सदस्य  एवं जैव विविधता संरक्षणकर्ता कुँवर निर्भय सिंह ने पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर सर्वोदय इंटर कालेज फुलहर माधोटांडा के प्रधानाचार्य प्रेमपाल गंगवार, अध्यापक रामसेवक आदि मौजूद रहे। नदियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नामित सदस्य एवं जैव विविधता संरक्षणकर्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के विकास से जल का अटूट संबंध रहा है।भारत के अलावा प्राचीन संस्कृति वाले संसार के अनेक देशों में मानव सभ्यता का विकास नदी घाटियों के क्षेत्र में हुआ। हमारे देश में अनेकों छोटी बड़ी नदियां बहती हैं।  कई नदियां लुप्त हो गई है तो कुछ का अस्तित्व ख़तरे में है।हम सभी को नदियों के प्रति जागरूक हो कर इन्हें संरक्षण करते हुए प्रदूषित होने से बचाना है।

Also Read- झांसी में सीएम ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों संग की बैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।