Sambhal : ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर भड़के केमिस्ट, सरकार से पूर्ण प्रतिबंध की मांग
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि सामान्य वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री से भले ही ज्यादा नुकसान न हो, लेकिन बिना योग्य चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन दवाओं की उपल
Report : उवैस दानिश, सम्भल
जनपद में आयोजित केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को लेकर तीखा विरोध जताया गया। यशोदा होटल में संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने इसे समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सरकार से तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के संरक्षक अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि सामान्य वस्तुओं की ऑनलाइन बिक्री से भले ही ज्यादा नुकसान न हो, लेकिन बिना योग्य चिकित्सकीय सलाह के ऑनलाइन दवाओं की उपलब्धता लोगों के स्वास्थ्य के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बिना परामर्श के दवा सेवन से गंभीर दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं और सरकार को कर राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ता है। एसोसिएशन के सदस्य नसीम ने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री सामाजिक, आर्थिक और व्यवहारिक स्तर पर नुकसान पहुंचा रही है।
इससे लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और परिवारों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। मुख्य वक्ता अतुल कुमार त्यागी ने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन प्रशासन या औषधि विभाग से किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहती, बल्कि सहयोग और पारदर्शिता के साथ काम करते हुए मानवता की रक्षा के लिए ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रही है। बैठक में राहिल भारतीय, प्रियरत्न आर्य, हेमंत वार्ष्णेय, मोहम्मद शाहनवाज सुबोध पाल, सत्यवीर सिंह, अजय कुमार शर्मा ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने की।
Also Click : Hardoi : अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर हादसा
What's Your Reaction?


