कृषि उपकरणों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी से होगा किसानों का चयन, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम
हरदोई में कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ई-लॉटरी के जरिए लाभार्थियों का चयन होगा। कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला समिति करेगी चयन प्रक्रिया।
हरदोई जनपद में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन और फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने वाले किसानों के चयन की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से पूरी की जाएगी

विभाग द्वारा संचालित 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन' और 'प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू' योजनाओं के तहत विभागीय पोर्टल पर किसानों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में यह प्रक्रिया संपन्न होगी

विभागीय अधिकारियों ने संबंधित तकनीकी सहायकों और क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे गांवों में किसानों के बीच इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करें, जिससे पंजीकृत किसान समय से उपस्थित होकर प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें
What's Your Reaction?

