Saharanpur : धर्म परिवर्तन का ढोंग कर युवती से निकाह और लाखों की ठगी, आरोपी फरार

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे एक अनजान जगह ले गया और कागजों पर दस्तखत करवाकर निकाह का नाटक किया। इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नया मकान दिलाने का ला

By INA News Desk
May 9, 2026 - 22:33
46 Views
Saharanpur : धर्म परिवर्तन का ढोंग कर युवती से निकाह और लाखों की ठगी, आरोपी फरार
Saharanpur : धर्म परिवर्तन का ढोंग कर युवती से निकाह और लाखों की ठगी, आरोपी फरार

सहारनपुर में धर्म परिवर्तन और निकाह के नाम पर एक युवती से धोखाधड़ी और शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। दानिश कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर नकुड़ क्षेत्र के ब्राह्मण माजरा निवासी रणजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रस्ताव दिया। जब अलग धर्म होने की वजह से पीड़िता ने मना किया, तो आरोपी ने खुद को मुस्लिम धर्म अपनाने का झांसा दिया और एक फर्जी शपथ पत्र दिखाकर विश्वास जीत लिया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे एक अनजान जगह ले गया और कागजों पर दस्तखत करवाकर निकाह का नाटक किया। इसके बाद वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नया मकान दिलाने का लालच देकर उसका पुराना घर बिकवा दिया। आरोप है कि करीब एक साल पहले आरोपी मकान की बिक्री के पौने चार लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने लेकर लापता हो गया।

जब पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, तो सच्चाई सामने आई। आरोपी ने निकाह और धर्म परिवर्तन की बात से पूरी तरह इनकार कर दिया और पीड़िता को साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले आठ महीनों से थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर शनिवार को पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow