Deoband : लालवाला प्रकरण में रविवार को देवबंद पहुंचेंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

आजाद समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि पार्टी के मुखिया व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद देवबंद पहुंच कर संघर्ष के दौरान घायल हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे। बवाल के दौरान आस

May 9, 2026 - 22:31
 0  4
Deoband : लालवाला प्रकरण में रविवार को देवबंद पहुंचेंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Deoband : लालवाला प्रकरण में रविवार को देवबंद पहुंचेंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद

देवबंद। लालवाला गांव में ठाकुर और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच शनिवार को हुए जमीनी विवाद में आसपा मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रविवार को देवबंद पहुंचेंगे। साफ है यह मामला तूल पकड़ सकता है। 
आजाद समाज पार्टी के मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने बताया कि पार्टी के मुखिया व नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद देवबंद पहुंच कर संघर्ष के दौरान घायल हुए परिवारों से मुलाकात करेंगे। बवाल के दौरान आसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारी भी लालवाला गांव पहुंचे थे। जिन्होंने वहां से पूरी जानकारी लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद को इससे अवगत कराया था। वहीं, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर, आसपा के जिला अध्यक्ष सचिन खुराना और सनी गौतम आदि पदाधिकारियों ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

Also Click : Sambhal : बंगाल से यूपी तक सियासी वार! देश में प्रजातंत्र खत्म, वोट लूटे जा रहे - इकबाल महमूद का बीजेपी पर बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow